बीमारी से जंग हारीं BSF की हैड कांस्टेबल, गगरेट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट की BSF महिला हैड कांस्टेबल बीमारी से जिंदगी की जंग हार गईं, उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया

हिमखबर डेस्क

देश की सीमाओं की सुरक्षा और मातृभूमि की सेवा का संकल्प लेकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सेवाएं दे रहीं गगरेट विधानसभा क्षेत्र के जोह गांव की हैंड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का बीमारी के चलते निधन हो गया।

जम्मू में बीएसएफ की 141वीं बटालियन में तैनात अंजना कुमारी ने सोमवार को अंतिम सांस ली। मंगलवार को उनके पैतृक गांव जोह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

मंगलवार को खडक़ा कैंप से पहुंची बीएसएफ की टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। अंजना कुमारी अपने पीछे दो बेटे शुभम और अभिषेक छोड़ गई हैं।

इस दुखद घड़ी में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद सुशील कालिया, पूर्व प्रधान मेहर चंद, वर्तमान पंचायत पदाधिकारी एवं प्रशासन के प्रतिनिधि भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

बता दे कि उनके पति हैड कांस्टेबल राकेश कुमार भी बीएसएफ की 90वीं बटालियन में सेवाएं देते हुए वर्ष 2006 में मुर्शिदाबाद में बीमारी के कारण दुनिया को अलविदा कह गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में NCB की बड़ी कार्रवाई, 592 एकड़ जमीन से नष्ट की भांग की अवैध खेती

कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत...

बेटे ने मां पर दरांती से किया हमला, बीच-बचाव करने आई बहू को भी दी जान से मारने की धमकी

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुका जी क्षेत्र...

बद्दी दीपिका हत्याकांड: आरोपी महिला शिमला रेफर, 16 अक्टूबर को फिर होगी पेशी

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 8 वर्षीय दीपिका हत्याकांड...