बेटे ने मां पर दरांती से किया हमला, बीच-बचाव करने आई बहू को भी दी जान से मारने की धमकी

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुका जी क्षेत्र के तिरमली दयाड़ गांव में मां से मारपीट का मामला सामने आया है, शिकायत के अनुसार, बेटे ने मां पर लोहे की दरांती और डंडे से हमला किया, बीच-बचाव करने आई बहू को भी धमकी देने का आरोप है, पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पुलिस थाना रेणुका जी के तहत गांव तिरमली दयाड़ में मां पर कथित हमले और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे हरीश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव तिरमली दयाड़, तहसील ददाहू निवासी गुरुदेवी ने आरोप लगाया कि 12 अक्टूबर को उनके बेटे हरीश शर्मा ने उन पर लोहे की दरांती से हमला किया और बाद में डंडे से मारपीट की। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आने की बात कही गई है।

शिकायत के अनुसार, जब बहू चंचल शर्मा ने बीच-बचाव कर अपनी सास को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे भी कथित तौर पर मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने दोनों सास-बहू को जान से मारने की धमकी भी दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी युवक नशे का आदी है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एसपी सिरमौर के अनुसार, पुलिस थाना रेणुका जी में आरोपी हरीश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में NCB की बड़ी कार्रवाई, 592 एकड़ जमीन से नष्ट की भांग की अवैध खेती

कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत...

बद्दी दीपिका हत्याकांड: आरोपी महिला शिमला रेफर, 16 अक्टूबर को फिर होगी पेशी

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 8 वर्षीय दीपिका हत्याकांड...