कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

--Advertisement--

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया, ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी पर घर आए 21 वर्षीय फौजी अमन की हादसे में मौत हो गई, वह अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में सड़क हादसे में एक 21 वर्षीय फौजी की मौत हो गई। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पंचायत भाटियां के गांव दरोट निवासी करीब अग्निवीर सेना के जवान अमन पुत्र दीपक की रैहन क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान चली गई।

अमन सेना की 10 जैक यूनिट में तैनात थे और इन दिनों अपनी ट्रेनिंग पूरी करके पहली बार छुट्टी लेकर घर आए थे। घर लौटने के कुछ ही दिन बाद हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे में अमन के साथ बाइक पर सवार उसके दो दोस्त भी घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार अमन बीती रात अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर रैहन से फतेहपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान रैहन क्षेत्र में अचानक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए रैहन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया।

अमन की मौत से गांव दरोट और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि अमन अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। सेना में अग्निवीर के रूप में देश की सेवा कर रहा अमन छुट्टी लेकर पहली बार घर आया था। परिवार के लिए बेटे का घर लौटना खुशियों का अवसर था, लेकिन कुछ ही दिनों में यह खुशी गहरे दुख में बदल गई।

अमन देश सेवा के जज्बे के साथ सेना में भर्ती हुआ था और अपने भविष्य को लेकर परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। अचानक हुए सड़क हादसे में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। एक होनहार युवा के असमय चले जाने से क्षेत्र में शोक का माहौल है। अमन के पिता सेना से सेवानिवृत हैं, जबकि माता गृहणी हैं।

हादसे की वजह खंगाल रही पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना रैहन की टीम थाना प्रभारी सुनील कुमार की अगुवाई में मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण क्या रहा, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो अन्य युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...

हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों की भर्ती, 15 अक्टूबर को साक्षात्कार

हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों के पदों पर...