ज्वाली: बुजुर्ग महिला की जान लेने वाला जहरीला सांप पकड़ा, परिजनों ने सपेरे को बुलाकर कराया रेस्क्यू

--Advertisement--

बुजुर्ग महिला की सांप के डसने से मौत के बाद परिजनों ने घर के आसपास तलाश कराई, सपेरे को बुलाकर जहरीले फनियर को पकड़वाया गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

ज्वाली – शिवू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत पंचायत हार में महिला हुसन बीबी (68) पत्नी यूसुफ दीन निवासी बढ़ेला की मौत बनकर बैठे जहरीले सांप को मंगलवार को सपेरा की सहायता की पकड़ा गया।

महिला की मौत के बाद परिजन सहमे हुए थे तथा रविवार के बाद से कोई भी गौशाला में जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। मंगलवार को सपेरा बुलाया गया तथा सपेरा में गौशाला में छिप कर बैठे जहरीले सांप को बाहर निकाला तथा उसको पकड़ कर ले गया। अब परिजनों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।

बता दें कि रविवार बाद दोपहर सांप ने गौशाला में मवेशी को खोलने गई महिला को डंस लिया था जिसकी सिविल अस्पताल ज्वाली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार को मृतका को सुपुर्द ए खाक किया गया तथा आज मंगलवार को सपेरा को बुलाया सांप को पकड़वाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...

हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों की भर्ती, 15 अक्टूबर को साक्षात्कार

हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों के पदों पर...