नंगल नहर किनारे बाइक रोकी और जूते उतारकर पानी में कूद गया युवक, आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम?

--Advertisement--

एक युवक के नंगल नहर में कूदने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि युवक ने नहर किनारे बाइक रोकी और जूते उतारने के बाद पानी में छलांग लगा दी, घटना के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना औद्योगिक क्षेत्र नंगल कलां में 25 वर्षीय एक युवक ने नंगल नहर में छलांग लगा दी। युवक की पहचान अमनदीप निवासी नंगल कलां, तहसील हरोली, जिला ऊना के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अमनदीप मंगलवार को घर से अपनी बाइक पर निकला था। नहर के समीप पहुंचने के बाद उसने अपने जूते और बाइक की चाबी रखी और कथित तौर पर नहर में छलांग लगा दी। कुछ समय बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की।

नंगल कलां के उपप्रधान राज कुमार सहित अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और नहर के आसपास युवक को खोजने का प्रयास किया युवक के नहर में कूदने की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने गोताखोरों से संपर्क किया है। गोताखोरों की टीम के माध्यम से नहर में युवक की तलाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अमनदीप का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजनों के अनुसार अमनदीप ने यह कदम क्यों उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों को लेकर परिवार और स्थानीय लोग भी अनभिज्ञ हैं। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है। युवक की तलाश जारी है और उसके मिलने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंडवाल बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 270 टीन बिरोजा बरामद; चालक गिरफ्तार

कांगड़ा के कंडवाल बैरियर पर पुलिस ने कार्रवाई करते...