भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

--Advertisement--

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी को करीब 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया, हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया।

हिमखबर डेस्क

जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की डाडासीबा तहसील के तहत ग्राम पंचायत लग के गांव गुराला निवासी 35 वर्षीय रजनी बाला की ऊना जिले के सलोह में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके पति जीवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सलोह क्षेत्र में तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान रजनी बाला स्कूटी समेत टिप्पर के टायर की चपेट में आ गईं।

टिप्पर उन्हें करीब 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे रजनी बाला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जीवन कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

डीएसपी मोहन रावत के बोल

डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जीवन कुमार गुराला स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। दंपति का एक बेटा और एक बेटी है जोकि नाबालिग हैं। मां की हादसे में मौत और पिता के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: ठेकेदार ने JE पर किया हमला, उपमंडल कार्यालय में फोड़ा सिर

कांगड़ा के जयसिंहपुर क्षेत्र के हलेड़ स्थित उपमंडल कार्यालय...

सलूणी कॉलेज में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता, बनी ऐतिहासिक उपलब्धि

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज...