AIIMS बिलासपुर दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति मुर्मु के साथ ग्रुप फोटो, 89 डॉक्टर सम्मानित; 5 को गोल्ड मेडल

--Advertisement--

AIIMS बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में 89 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ ग्रुप फोटो हुआ, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 डॉक्टरों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।

हिमखबर डेस्क

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बैच 2020 के 89 डॉक्टर्स को सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने पांच गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य को डिग्रियां वितरित की गईं। इससे पहले सामूहिक चित्र हुआ।

समारोह में डाक्टर्स ने कुर्ता पायजामा व टोपी पहनकर डिग्री प्राप्त की। महिला और पुरुष दोनों के लिए यही पहनावा एम्स प्रशासन की ओर से निर्धारित किया गया। राष्ट्रपति सुबह 10.35 बजे एम्स बिलासपुर हेलीपेड पर पहुंचीं। इसके बाद सीधे दीक्षा समारोह के लिए रवाना हुईं।

कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता भी समारोह में शामिल हुए।

रणसिंघा और बाबा बालक नाथ व माता की प्रतिमा भेंट

राष्ट्रपति को कार्यक्रम के दौरान एम्स बिलासपुर प्रशासन की ओर से रणसिंघा स्मृतिचिह्न के रूप में दिया गया। इसके अलावा बाबा बालक नाथ और श्री नयना देवी जी मंदिर की प्रतिमा भी भेंट स्वरूप दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी...

हिमाचल: ठेकेदार ने JE पर किया हमला, उपमंडल कार्यालय में फोड़ा सिर

कांगड़ा के जयसिंहपुर क्षेत्र के हलेड़ स्थित उपमंडल कार्यालय...

सलूणी कॉलेज में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता, बनी ऐतिहासिक उपलब्धि

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज...