कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर स्टाफ से पैसे मांगने और फंड के दुरुपयोग के आरोप, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबित

--Advertisement--

चंबा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थनेई में अंग्रेजी प्रवक्ता एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य को शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, उनके खिलाफ स्टाफ को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, पैसे मांगने और आरएमएसए ग्रांट व पीटीए फंड के कथित दुरुपयोग सहित कई आरोपों पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थनेई में कार्यरत अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य को स्कूल शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उनके खिलाफ स्टाफ को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के समक्ष आपत्तिजनक टिप्पणियां करने, स्टाफ से पैसे मांगने तथा आरएमएसए ग्रांट और पीटीए फंड के कथित दुरुपयोग सहित कई गंभीर आरोपों के चलते विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। विभाग ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के नियम-10 के उपनियम (1) के तहत कार्यवाहक प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्वार, जिला शिमला निर्धारित किया गया है। आदेशों के अनुसार वह सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन के बोल

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत संबंधित कार्यवाहक प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है तथा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...