जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हुए हैं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
हिमखबर डेस्क
रैहन में जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर सोमवार रात स्कूल खेल मैदान के समीप एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो कई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक युवक की पहचान अमन गुलेरिया के तौर पर हुई है। मृतक और घायल फतेहपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि तीनों बाइक सवार दुर्घटना के बाद झाड़ियों में गिर गए, जिससे रात में हादसे का पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह तड़के करीब पौने चार बजे हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
तीनों घायलों को सिविल अस्पताल रैहन पहुंचाया गया। इनमें एक युवक अमन गुलेरिया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो युवकों का इलाज जारी है।
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा के बोल
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

