हिमाचल में नौकरी जाने से तनाव में वार्ड बॉय, आत्महत्या का प्रयास; मेडिकल कॉलेज में हड़कंप

--Advertisement--

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में नौकरी जाने के बाद तनाव में चल रहे एक वार्ड बॉय द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है, घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।

हिमखबर डेस्क

नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब आउटसोर्स पर वार्ड बॉय के रूप में सेवाएं दे रहे एक कर्मचारी ने कथित तौर पर अधिक मात्रा में दवाइयां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कर्मचारी की पहचान बलवंत सिंह निवासी घींऊधार, रिवालसर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नौकरी से हटाए जाने के बाद वह मानसिक तनाव में था। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।

पुलिस के अनुसार बलवंत सिंह भंगरोटू में किराये के मकान में रह रहा था। सोमवार शाम उसने कथित तौर पर अधिक मात्रा में दवाइयों का सेवन कर लिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी।

परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला, वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को कर्मचारी की जेब से एक सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है। इसमें कथित तौर पर नौकरी से हटाए जाने का जिक्र किया गया है। पुलिस अब सुसाइड नोट समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कर्मचारी को किन परिस्थितियों में नौकरी से हटाया गया था और घटना से पहले उसके साथ क्या परिस्थितियां बनीं। घटना के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने का मामला भी चर्चा में आ गया है।

आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स के माध्यम से सेवाएं दे रहे करीब 13 कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व नोटिस के नौकरी से हटा दिया गया। इसी के बाद कर्मचारियों में असंतोष और चिंता का माहौल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि कर्मचारियों को हटाने की प्रक्रिया और इससे जुड़े आरोपों की आधिकारिक स्थिति पुलिस जांच तथा संबंधित विभाग की जानकारी के बाद ही स्पष्ट होगी।

वार्ड बॉय के आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में भी हलचल मच गई। कर्मचारी के सहकर्मियों और अन्य लोगों में घटना को लेकर चिंता का माहौल रहा।

इस घटना ने आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी और उनकी सेवाओं से जुड़े मामलों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि फिलहाल पुलिस का मुख्य फोकस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच पर है।

पुलिस जुटा रही साक्ष्य

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल कर्मचारी का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी...

हिमाचल: ठेकेदार ने JE पर किया हमला, उपमंडल कार्यालय में फोड़ा सिर

कांगड़ा के जयसिंहपुर क्षेत्र के हलेड़ स्थित उपमंडल कार्यालय...