सड़क बंद होने से मृत मां को डंडे से बांध 6 KM पैदल चला बेटा, फिर किया अंतिम संस्कार; खुली सिस्टम की पोल

--Advertisement--

सिरमौर से सामने आई घटना ने ग्रामीण इलाकों में सड़क सुविधा की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं, सड़क बंद होने के कारण एक बेटे को अपनी मृत मां का शव डंडे से बांधकर करीब 6 किलोमीटर पैदल ले जाना पड़ा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के धारटीधार इलाके की धगेड़ा पंचायत के गुलरवाला गांव में 80 साल की महिला के शव को ग्रामीणों ने डंडे से बांधकर 6 किलोमीटर कंधे पर ढोया। एक बार फिर जिला सिरमौर में बंद सड़क प्रशासन व सरकार के दावों की पोल खोल दी।

यह सड़क बरसात के बाद से पिछले करीब ढाई-तीन महीने से बंद पड़ी हुई है। बंद सड़क के कारण 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ‘परमा देवी’ के शव को उनके अपने ही गांव तक पहुंचाना ग्रामीणों के लिए एक अग्निपरीक्षा बन गया।

मजबूरी ऐसी कि परिजनों और ग्रामीणों को शव को डंडे से बांधना पड़ा और उबड़-खाबड़ रस्ते पर करीब छह किलोमीटर तक पैदल चलकर गांव पहुंचना पड़ा। इसके बाद ग्रामीण शव को श्मशानघाट ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार, टीना गुलरवाला गांव की रहने वाली परमा देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शनिवार रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नाहन से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इसके बाद परिजन शव को चंडीगढ़ से रामा धगेड़ा मुख्य सड़क तक वाहन में लेकर पहुंचे। उनके गांव तक जाने वाली सड़क बंद होने के कारण वाहन आगे ले जाना नामुमकिन था, लेकिन अपनों को अंतिम सफर तक पहुंचाने की तड़प में ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी।

इसके बाद ग्रामीणों ने शव को डंडे में बांधा और उसे कंधों के सहारे करीब छह किलोमीटर तक पैदल लेकर गांव पहुंचे। मृतका के बेटे रामेंद्र के साथ बीडीसी सदस्य एवं पूर्व पंचायत प्रधान वीरेंद्र सिंह ठाकुर, रोहित, अनिल, सुरेंद्र और पिंकू ने यह पूरा रास्ता तय किया। गांव पहुंचने के बाद शव को श्मशानघाट तक ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार करीब आठ किलोमीटर लंबी टीना गुलरवाला सड़क वर्ष 2014 में बनी थी। तत्कालीन विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने सड़क का उद्घाटन किया था। यह सड़क रामा-धगेड़ा मुख्य मार्ग से पीना गुलरवाला सहित बेंदली, रोज काटली और आसपास के कई गांवों को जोड़ती है।

सड़क बंद होने से ग्रामीण परेशान

आगे यह मार्ग जलमूसा और कोलर के समीप कटासन मंदिर के पास पांवटा साहिब कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ता है। बीडीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह ठाकुर सहित ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बंद होने का खमियाजा सिर्फ मौत के बाद ही नहीं, बल्कि जीती-जागती जिंदगी में भी भुगतना पड़ रहा है।

बीमारों को समय पर अस्पताल पहुंचाना जंग जीतने जैसा है और किसानों की फसलें मंडियों तक न पहुंच पाने से बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सड़क बंद होने से ग्रामीण आए दिन भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

उधर, पंचायत प्रधान नरेंद्र ने माना कि सड़क बंद है। इस बारे विभाग को पहले ही अवगत करवा दिया है। सड़क को जल्द बहाल किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर दर्दनाक बाइक हादसा, एक युवक की मौत; दो घायल

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर बाइक हादसे में एक युवक की...

पहाड़ का अनोखा स्वाद ‘पचोले’, हिमाचल की सदियों पुरानी खानपान परंपरा की पहचान

हिमाचल के पारंपरिक खानपान में ‘पचोले’ की अपनी खास...

हिमाचल में पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन होगी ब्रॉडगेज? सर्वे पूरा, मंजूरी के लिए भेजी DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की दिशा में...