हिमाचल विश्वविद्यालय खनियारा में शुरू हुआ एक वर्षीय LLM कोर्स, 30 सीटों पर मेरिट से मिलेगा दाखिला

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में एक वर्षीय LLM पाठ्यक्रम शुरू किया गया है, पाठ्यक्रम में 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटें हैं, जिन पर मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, खनियारा के निदेशक कुलदीप कुमार ने जानकारी दी है कि एचपीयू क्षेत्रीय केन्द्र, मोहली, खनियारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एक वर्षीय एलएलएम पाठयक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है।

इस पाठयक्रम में 30 गैर-सब्सिडाइज्ड सीटें उपलब्ध हैं, जिन पर प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थी अपना आवेदन पत्र 21 अक्टूबर तक एचपीयू क्षेत्रीय केन्द्र, मोहली, खनियारा में जमा करवा सकते हैं।

आवेदन पत्र का शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 900 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र, धर्मशाला के नाम से डीमांड ड्राफट या आईपीओ के माध्यम से जमा करवाना होगा।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त विषय में प्रवेश लेने के इच्छुक अभियार्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय वेबसाईट https://hpuniv.ac.in तथा क्षेत्रीय केन्द्र की वेबसाईट https://hpuniv.ac.in/university-detail/home.php?regional-center- से दिशा-निर्देश पढ़ने के उपरांत, प्रवेश हेतु फार्म भरकर उनके कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...