SBI में हाई सैलरी वाली नौकरी का मौका है, इच्छुक उम्मीदवार योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी यहां जान सकते हैं।
हिमखबर डेस्क
हाई सैलरी वाली जॉब करना चाहते हैं, तो एसबीआई आपको यह मौका दे रहा है। एसबीआई ने डीन, फैकल्टी और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली है। सेलेक्टेड कैंडीडेट्स को सालाना 98 लाख तक का पैकेज मिल सकता है। आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट पर छह अक्तूबर तक चलेगी।
योग्यता- डीन (01): मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीए/ पीजीडीएम/पीजीडीबीए या समकक्ष डिसिप्लीन में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए या पीएचडी/एमफिल किया हो। कम से कम 15 साल का अनुभव भी हो, जिसमें से 03 साल का एक्सपीरियंस डीन/डिप्टी डीन/प्रिंसिपल/ डायरेक्टर/डिप्टी डायरेक्टर/जॉइंट डायरेक्टर/हेड सेंटर हेड/चीफ लर्निंग ऑफिस/एसवीपी/वीपी या समकक्ष का हो। आयुसीमा 40-55 वर्ष तक।
फैकल्टी (01): किसी भी विषय से पोस्ट ग्रेजुएट कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ। एमबीए/पीजीडीएम/एमएचआरएम/फाइनांस/बैंकिंग एग्जीक्यूटिव एग्जीकेशन और टीचिंग एक्सपीरियंस वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। कम से कम छह साल का टीचिंग फैकल्टी/प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफसर/एसोसिएट प्रोफेसर/ कॉरपोरेट ट्रेनर या समकक्ष के पद पर छह साल का अनुभव भी हो। आयुसीमा 35 से 55 वर्ष तक।
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव (01): एमबीए या समकक्ष डिग्री मार्केटिंग में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ। डिजिटल मार्केटिंग, सीआरएम, मार्केटिंग एनालिटिक्स या सोशल मीडिया मार्केटिंग वालों को प्रेफरेंस दी जाएगी। कम से कम 05 साल का मार्केटिंग अनुभव भी हो। आयुसीमा 28 से 40 वर्ष तक।
आवेदन शुल्क
जनरल/ ईडब्ल्यूएस /ओबीसी कैंडीडेट्स को 750 रुपए एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। वहीं एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी कैंडीडेट्स के लिए कोई शुल्क नहीं है।

