हमीरपुर में IT फैकल्टी के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

हमीरपुर में आईटी फैकल्टी के पदों पर भर्ती के लिए 24 सितंबर को साक्षात्कार होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

हिमखबर डेस्क

शिवम इंस्टीट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एसआईवीटी) घुमारवीं में सीनियर आईटी फैकल्टी और जूनियर आईटी फैकल्टी के 4-4 पदों को भरने के लिए 24 सितंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी बीसीए या एमसीए अथवा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटैक होना चाहिए। इनके लिए 22 से 35 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे।

जूनियर आईटी फैकल्टी के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12,800 रुपये और सीनियर आईटी फैकल्टी के लिए चयनित उम्मीदवारों को 13,800 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिस्सू में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; दो की मौत, तीन घायल

लाहौल के सिस्सू में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कार...

महज 1000 रुपए के लिए पति-पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला, दोनों घायल

हिमाचल में महज एक हजार रुपए के विवाद को...

घर बनाने के लिए 3 लाख देगी सरकार, हिमाचल की 26 महिलाओं को मिल चुकी 78 लाख की मदद

हिमाचल में घर निर्माण के लिए पात्र महिलाओं को...