सिरमौर – नरेश कुमार राधे
आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस परिसर के हॉस्टल में शुक्रवार को एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बीएमएस (बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज) थर्ड ईयर का छात्र प्रारंभ शुक्ला पुत्र अनुपम शुक्ला वीपीओ जबलपुर सिटी बी 48 डुबन एयरपोर्ट रोड जबलपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला था।
19 वर्षीय छात्र प्रारंभ में सुसाइड क्यों किया, इसकी माजरा पुलिस जांच कर रही है। माजरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के शव गृह में पहुंचा दिया है। जहां पर शनिवार को परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।आईआईएम सिरमौर में सुसाइड का यह पहला मामला सामने आया है।
वहीं, शुक्रवार को बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के छात्र द्वारा की गई आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को जानकारी मिली है कि प्रारंभ शुक्ला पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था, जो की डिप्रेशन की दवाई भी ले रहा था। अब आगामी पुलिस जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा होगा।
पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी के बोल
उधर जब इस संदर्भ में जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी से संपर्क किया गया। तो उन्होंने बताया कि आईआईएम सिरमौर के छात्र द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। कुछ दिन पहले आईआईएम सिरमौर के सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर दो सिक्योरिटी गार्ड महिलाओं ने शोषण के आरोप लगाए थे। जिसका मामला भी माजरा पुलिस थाने में दर्ज है, मामले में आगामी जांच चल रही है।

