33 केवी लाइन पर काम करते समय खाई में गिरा 23 वर्षीय युवक…मौत; परिजनों में मचा कोहराम

--Advertisement--

हिमाचल में 33 KV लाइन पर काम करते समय 23 वर्षीय युवक खाई में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

चम्बा – भूषण गुरुंग

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के थिरोट से पांगी के लिए आ रही 33 के.वी. लाइन पर काम करते समय एक युवक खाई में गिर गया, जिस कारण युवक की मौत हो गई। हादसा पांगी घाटी के अंतिम गांव शोर के समीप हुआ।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय तारिक हुसैन पुत्र नवाब दीन निवासी चसाना, तहसील मामनकोट, जिला रियासी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तारिक हुसैन 33 के.वी. लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली के खंभे पर तारें लगाने का काम करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना पांगी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गहरी खाई से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया।

वहीं, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। तारिक हुसैन पिछले करीब 3 महीने से बिजली बोर्ड के एक ठेकेदार के अधीन 33 के.वी. लाइन पर काम कर रहा था। शोर गांव के समीप बिजली के खंभे पर तारें लगाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

एस.पी. विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सलूणी कॉलेज में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता, बनी ऐतिहासिक उपलब्धि

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज...

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर दर्दनाक बाइक हादसा, एक युवक की मौत; दो घायल

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर बाइक हादसे में एक युवक की...

पहाड़ का अनोखा स्वाद ‘पचोले’, हिमाचल की सदियों पुरानी खानपान परंपरा की पहचान

हिमाचल के पारंपरिक खानपान में ‘पचोले’ की अपनी खास...