कुल्लू में मिड-डे मील की खीर खाने से 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, कुछ को उल्टियां तो कुछ हुए बेहोश

--Advertisement--

कुल्लू में मिड-डे मील की खीर खाने के बाद करीब 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। कई बच्चों को उल्टियां हुईं, जबकि कुछ के बेहोश होने की भी सूचना है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील में परोसी गई खीर खाने के बाद करीब 30 से 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। खीर खाने के कुछ समय बाद बच्चों को उल्टियां शुरू हो गईं। कई बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रभावित बच्चे जैंडी, बाड़ी, बशकोला, रंखड़ू और बाजगाड़ी सहित आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। परिजनों के अनुसार बच्चों ने स्कूल में मिड-डे मील के दौरान खीर खाई थी। शाम करीब चार बजे छुट्टी के बाद जब बच्चे घर पहुंचे तो उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी।कुछ बच्चों को स्कूल के बाहर ही अर्धमूर्छित अवस्था में गिरने की भी सूचना है।

क्या बोले डॉक्टर

बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान कमलाकांत और उपप्रधान ललित मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने की सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बच्चों के परिजनों रामचंद, मुकेश कुमार, ईशांत, देवराज, हीरा लाल, मेहर चंद और सुनील ने घटना पर चिंता जताई है।परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है।

चिकित्सक डॉ. मोहित शर्मा के बोल

सीएचसी पतलीकूहल में बच्चों का उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. मोहित शर्मा के अनुसार प्रारंभिक तौर पर मामले फूड पॉइजनिंग के प्रतीत हो रहे हैं। चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि इसकी वजह दूषित पानी भी हो सकता है हालांकि बीमारी के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

बीएमओ नग्गर कर्ण के बोल

बीएमओ नग्गर कर्ण ने बताया कि सीएचसी पतलीकूहल में बच्चों का उपचार जारी है और चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।बच्चों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी अस्पताल का दौरा कर बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की। एक साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के बीमार पड़ने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HPU में फीस वृद्धि के विरोध में SFI की रैली, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद माहौल गरमाया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में...