हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश के बीच एक खदान में भारी भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों के मलबे में दबने की सूचना है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में कफोटा के समीप यह खदान अवैध रूप से चल रही थी।

प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है मलबे के नीचे दबने वालों में एक गाड़ी का चालक और दो नेपाल निवासी हैं। बताया जा रहा है एक ऊंची पहुंच वाले नेता की ओर से अवैध रूप से चूना पत्थर निकालने के लिए यह खदान चलाई जा रही थी।

मंगलवार दोपहर बाद भारी बारिश के बीच यहां जोरदार धमाके के साथ भारी भूस्खलन हो गया। मौके पर काम कर रहे तीन मलबे में दब गए। जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए रेस्कयू अभियान चलाया हुआ है।

एसडीएम शिलाई जसपाल के बोल 

एसडीएम शिलाई जसपाल ने बताया कि प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है। तेज बारिश के कारण कुछ समय के लिए रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...