कार-पिकअप की जोरदार भिड़ंत, श्रद्धालु समेत 5 घायल; कटर से गाड़ी काटकर निकाला फंसा व्यक्ति

--Advertisement--

हिमाचल में कार और पिकअप की जोरदार टक्कर में श्रद्धालु समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एक व्यक्ति गाड़ी में फंस गया, जिसे कटर से वाहन काटकर बाहर निकाला गया।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग ऊना-धर्मशाला पर दिलवां पंचायत के पास मंगलवार को कार और पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक व्यक्ति बुरी तरह फंस गया, जिसे कटर की मदद से कार को काटकर बाहर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग रेलवे स्टेशन अंब के समीप रहने वाले बताए जा रहे हैं और अंब की ओर जा रहे थे। वहीं पिकअप वाहन में सवार लोग माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद नयनादेवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। पिकअप सवार श्रद्धालु अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कार चालक ने अचानक वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और कार विपरीत दिशा में जाकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा और सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, दुकानदार और राहगीर घटनास्थल पर पहुंच गए तथा घायलों को वाहनों से बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। एक घायल को कटर से कार काटकर बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...