कॉमर्स शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर

--Advertisement--

कॉमर्स शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित! परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। परिणाम जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों में खुशी की लहर है।

हमीरपुर 18 अगस्त – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में कॉमर्स के शिक्षकों के 156 पदों को पोस्ट कोड-26020 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि कॉमर्स के शिक्षकों के 156 पदों के लिए 1734 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1451 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 359 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जोकि 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी।

इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...