शर्मनाक! 19 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट, 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब के तहत एक गांव की 19 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। छात्रा बी. फार्मेसी की पढ़ाई कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि कालेज से छुट्टी के बाद तीन युवक अक्सर कालेज गेट के बाहर उस पर कथित रूप से फब्तियां कसते थे। शिकायत के अनुसार, 14 अगस्त को शाम जब वह कालेज गेट के बाहर बस का इंतजार कर रही थी तभी तीनों युवक वहां पहुंचे।

आरोप है कि इनमें से एक युवक ने छात्रा को थप्पड़ मारे और मारपीट शुरू कर दी और तीनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते छात्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल के बोल

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता का अस्पताल में मैडीकल करवाया गया है। पुलिस द्वारा आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...