शुरनाला गांव में मिला पाकिस्तानी झंडा, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र चुराह में पाकिस्तानी झंडा और ‘दिल दिल पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम पंचायत हिमगिरि के तहत आने वाले शुरनाला गांव में रविवार को 30 से अधिक गुब्बारे और पाकिस्तानी झंडा बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरी सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

शुरनाला गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों की नजर पाकिस्तानी झंडे और बड़ी संख्या में गुब्बारों पर पड़ी। बताया जा रहा है कि बरामद 30 से अधिक गुब्बारों पर ‘दिल दिल पाकिस्तान’ लिखा हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाकिस्तानी झंडे सहित सभी गुब्बारों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सामग्री शुरनाला गांव तक कैसे पहुंची और इसके पीछे क्या वजह रही।

फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बरामद सामग्री को सुरक्षित रखा गया है और इससे जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं यह सामग्री किसी दूसरे क्षेत्र से उड़कर तो यहां नहीं पहुंची या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का माहौल है। बरहाल पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मामले को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर उसकी सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने की बात कही गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब के नशे में खूनी झड़प, चाकू से हमला; एक युवक IGMC रेफर, आरोपी गिरफ्तार

सोलन - रजनीश ठाकुर करोल कॉलोनी बसाल में शराब पीने...

शर्मनाक! 19 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट, 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

हिमखबर डेस्क जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब के तहत...