भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोटला में चोरियों के बाद भरमाड़ में चोरों द्वारा मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन पुलिस में शिकायत के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

गुरुवार रात को चोरों ने भरमाड़-भगवाल और सुदरां उठाऊ पेयजल योजना पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर पंप हाउस से दो बड़ी मोटरें चोरी करके ले गए, जबकि इससे पहले सोमवार रात को इसी योजना से पांच मोटरों की लगभग 100 मीटर तार भी चोरी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी हुई दो मोटरों की कीमत लगभग एक लाख 20 हजार रुपए आंकी जा रही है जबकि चोरी हुई तार की कीमत करीब 88 हजार रुपए बताई जा रही है।

विभागीय कर्मचारी सन्नी कुमार डोगरा ने बताया कि वह शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी पर पहुंचे, तो पंप हाउस के दरवाजे खुले हुए थे। अंदर जाकर देखा तो दो बड़ी मोटरें गायब थीं।

उन्होंने बताया कि चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ दी थी और मोटरों के साथ-साथ ताले भी अपने साथ ले गए। सन्नी कुमार डोगरा ने तुरंत इस घटना की सूचना विभाग के फिटर तिलक राज को दी। मौके पर पहुंचने के बाद तिलक राज ने कनिष्ठ अभियंता निर्मल सिंह को अवगत करवाया।

कनिष्ठ अभियंता ने स्थिति का निरीक्षण कर ज्वाली के अधिशासी अभियंता को सूचित किया, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस थाना ज्वाली को दे दी गई।

अधिशाषी अभियंता लवकेश कुमार के बोल

जल शक्ति विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता लवकेश कुमार ने बताया कि मोटर चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना ज्वाली में दर्ज करवा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा के बोल

इस बारे में एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...