मां… उसने मेरे साथ कई बार गलत किया” – 15 वर्षीय किशोरी की आपबीती सुन परिजनों के उड़े होश, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बार-बार दुष्कर्म और यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा पॉक्सो एक्ट की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पिता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बड़ी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता ने अपनी मां को अपने साथ हो रहे इस अपराध के बारे में बताया।

छात्रा ने जानकारी दी कि कुमारसैन तहसील के ही रहने वाले आशीष नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म और यौन दुर्व्यवहार किया है। पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी द्वारा पहले भी कई बार उसके साथ इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है।

बेटी से सच्चाई का पता चलने के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और पिता ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर कुमारसैन पुलिस स्टेशन में तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वर्तमान में मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में फिर गरमाया सैंडपेपर विवाद, उस्मान ख्वाजा के बयान से मची चर्चा

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के 2018 के चर्चित सैंडपेपर विवाद को...

नौकरी का बड़ा मौका! हिमाचल में 320 पदों पर भर्ती, दो जगह होंगे साक्षात्कार

हिमाचल प्रदेश में निजी क्षेत्र के 320 पदों पर...

नेरी कॉलेज में टूर व्यवस्था का ठेका लेने का मौका, 23 नवंबर तक करें आवेदन

नेरी कॉलेज में विद्यार्थियों के टूर की व्यवस्थाओं को...