29 वर्षों की सेवा के बाद संयुक्त निदेशक अजय पराशर सेवानिवृत्त, धर्मशाला में भावभीनी विदाई

--Advertisement--

29 वर्षों की सेवा के बाद संयुक्त निदेशक अजय पराशर सेवानिवृत, धर्मशाला में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

हिमखबर डेस्क

सूचना एंव जन संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक अजय पराशर आज 29 वर्षों की सराहनीय सेवा के उपरांत संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो गए। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय धर्मशाला में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डाॅ० माधवी पराशर एवं सुपुत्र अर्मितेश पराशर भी उपस्थित रहे। कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्ति जीवन की मंगल कामना की।

29 वर्षों का गौरवशाली सेवाकाल  

उल्लेखनीय है कि अजय पराशर ने 1997 में सूचना अधिकारी के रूप् में विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। अपने लगभग 29 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, चंबा एवं ऊना में जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2013 वह उप-निदेशक के पद पर पदोन्नत हुए। इसके पश्चात् वर्ष 2022 से 2025 तक उन्होंने भारत सरकार के नाॅर्थ ईस्ट काउंसिल सचिवालय में बतौर निदेशक, सूचना एवं जन संपर्क के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया।

इसके बाद वे हिमाचल प्रदेश में संयुक्त निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क के पद पर कार्यरत हुए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...