हाई-वे के बीच नग्न अवस्था में मिली लाश, चंडीगढ़-मनाली NH पर दर्दनाक हादसा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गांव मोड़ा के समीप शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा मौड़ा टोल प्लाजा से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति का शव हाई-वे के बीचों-बीच नग्न अवस्था में पड़ा मिला। प्रारंभिक आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एनएचआई की 1033 एंबुलेंस की सहायता से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब भेज दिया गया है।

पुलिस अज्ञात वाहन और मृतक की पहचान करने के साथ-साथ हादसे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...