चम्बा – भूषण गुरुंग
चंबा जिले के अंतर्गत पढ़ने वाले जनजातीय क्षेत्र पांगी में राशन की सप्लाई लेकर जा रहा एक ट्रक बगोटू के पास सड़क के किनारे खाई की ओर हवा में लटक गया, जिससे पांगी–सचे जोत मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। जिसके बाद वीरवार भारी मात्रा में रही बारिश के बाद शाम के समय मार्ग बहाल किया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
जाहिर सी बात है कि जिस तरह से साच पास की ओर जाने वाला मार्ग तंग है। ऐसे में कभी भी किसी भी गाड़ी के खराब होने पर भी तुरंत समाधान हो पाना न मुमकिन है।
जानकारी के अनुसार, जैसे ही चालक ने एक तीखा मोड़ काटा, ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई की ओर लटक गया।
चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत ब्रेक लगाए और सुरक्षित नीचे उतर गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।मार्ग बंद होने के कारण पांगी में करीब एक दर्जन टैक्सियां और मटर से लदे कई वाहन फंस गए हैं।
ट्रक के हटने तक इस मार्ग पर यातायात बहाल होना संभव नहीं है। ट्रक को जेसीबी मशीन की सहायता से निकालने से पहले उसमें लदा राशन दूसरे वाहन में स्थानांतरित किया जाएगा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया। अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचकर राहत एवं मार्ग बहाली कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रक को सुरक्षित हटाने का कार्य जारी है और जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। यात्रियों से प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक धैर्य बनाए रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

