ऐतिहासिक पल: 2026 बैच की आस्था पवार ने संभाला BDO पांगी का पदभार, बनीं पहली महिला BDO

--Advertisement--

चम्बा  –  भूषण गुरुंग 

जनजातीय क्षेत्र पांगी के लिए एक ऐतिहासिक पल सामने आया है। वर्ष 2026 बैच की अधिकारी आस्था पावर ने विकास खंड अधिकारी (BDO) पांगी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।

पांगी के इतिहास में यह पहला अवसर है जब किसी महिला अधिकारी की नियुक्ति विकास खंड अधिकारी के पद पर हुई है। पदभार ग्रहण करने के बाद आस्था पवार ने कहा कि यह उनकी पहली प्रशासनिक नियुक्ति है।

इससे पहले वह आबकारी एवं कराधान (Excise and Taxation) विभाग में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पांगी जैसे दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र में कार्य करना उनके लिए चुनौती के साथ-साथ एक बड़ा अवसर भी है।

उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना, विकास कार्यों में तेजी लाना तथा पंचायतों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देना रहेगा।

आस्था पवार ने कहा कि वह स्थानीय लोगों के सहयोग से विकास कार्यों को पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों, पंचायतों और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों से पांगी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट पर रात 12 बजे तक पाबंदी, 17 मेट्रो स्टेशन बंद

हिमख़बर डेस्क  कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना और विरोध-प्रदर्शन...

फिटनेस के साथ कुदरत से आत्मसात, न बाइक-न कार, हिमाचली युवाओं को साइकिल से प्यार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की वादियों में अब सिर्फ बाइक और...