होटल में पत्नी ने महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा पति, जमकर हुआ हंगामा, बुजुर्गों ने शांत करवाया मामला

--Advertisement--

दोनों पक्षों में जमकर हंगामा बुजुर्गों ने शांत करवाया मामला

हिमखबर डेस्क 

गगरेट में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक मामला इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

छुट्टी पर आए एक सैनिक दोस्तों के साथ घूमने के बहाने घर से निकला, लेकिन पहले से अलर्ट मोड पर बैठी उसकी पत्नी ने फौजी पति को कथित तौर पर एक महिला के साथ होटल में देख लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

मामला होटल से निकलकर घर तक पहुंचा और देर तक दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक चलती रही। बाद में स्थानीय बुजुर्गों के हस्तक्षेप से विवाद शांत हो गया और मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।

जानकारी के अनुसार पत्नी को एक होटल में उसके पति के होने की सूचना मिली। पत्नी अपने परिजनों के साथ होटल के कमरे में जा पहुंची।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। होटल मुख्य सडक़ के समीप होने के कारण कुछ ही देर में आसपास के लोग और राहगीर भी मौके पर एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूत्रों के अनुसार, बाद में क्षेत्र के कुछ गणमान्य और बुजुर्ग लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...