जिस बेटी की सकुशल वापसी की उम्मीद में तलाश कर रहे थे परिजन, जंगल में फंदे पर मिला शव

--Advertisement--

जिस बेटी की सकुशल वापसी की उम्मीद में तलाश कर रहे थे परिजन, जंगल में फंदे पर मिला शव, रविवार से लापता थी अंबोआ की 26 वर्षीय वैशाली, घर के नजदीक जंगल में पेड़ से लटका मिला शव; आरएफएसएल की टीम भी पहुंची मौके पर

ऊना  –  अमित शर्मा 

जिस बेटी की सकुशल घर वापसी की उम्मीद लगाए परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, गुरुवार को उसी का शव घर के नजदीक जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला।

 

गगरेट उपमंडल के अंबोआ क्षेत्र की 26 वर्षीय वैशाली की मौत की खबर मिलते ही परिवार की उम्मीदें मातम में बदल गईं। घटना से जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं क्षेत्र में भी शोक और सनसनी का माहौल है।

 

जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय वैशाली रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। काफी समय तक उसके वापस नहीं लौटने पर चिंतित परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की।

 

रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क करने के साथ आसपास के संभावित स्थानों पर भी उसे तलाशा गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

 

परिजनों ने युवती के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई थी।

 

परिजनों को उम्मीद थी कि वैशाली जल्द सकुशल घर लौट आएगी, लेकिन गुरुवार को सामने आई खबर ने उनकी उम्मीदों को गहरे सदमे में बदल दिया।

 

गुरुवार को घर के नजदीक अंबोआ के जंगल में एक पेड़ से युवती का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। शव की पहचान लापता चल रही वैशाली के रूप में हुई।

बेटी की सकुशल वापसी की राह देख रहे परिजनों को जब उसका शव मिलने की सूचना मिली तो परिवार में मातम पसर गया। वहीं घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

दौलतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

डीएसपी अंब अनिल पटियाल के बोल 

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। आरएफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।

 

पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद मौत के सही कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...