ब्रेकिंग न्यूज़: मंडी के गुम्मा में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान, महिला की मौत; सात घायल

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल के गुम्मा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कुल्लू से मां सिमसा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा एक परिवार रास्ते में पानी पीने के लिए रुका था।

इसी दौरान पहाड़ी से अचानक चट्टान गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे में रामेश्वरी शर्मा, पत्नी गोपालकृष्ण, निवासी सुलतानपुर (कुल्लू) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सातों लोगों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार दो वाहनों में सवार होकर कुल्लू से मां सिमसा मंदिर के दर्शन के लिए निकला था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गुम्मा के पास सभी लोग पानी पीने के लिए रुके।

इसी दौरान पहाड़ी से अचानक चट्टान गिर गई और लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...