हिमाचल के पंडोह में चोरों का आतंक, घर के बाहर से उपप्रधान और भाई की 2 स्कूटी उड़ा ले गए चोर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले क पंडोह में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और चोरों के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला बुधवार रात का है, जब पंडोह बाजार से दो स्कूटियां चोरी हो गईं।

हैरानी की बात यह है कि चोरों ने इस बार पंडोह पंचायत के उपप्रधान रोहित कुमार और उनके भाई जितेंद्र कुमार को निशाना बनाया।

इसी बीच, जितेंद्र कुमार को सुंदरनगर थाना से फोन आया कि उनकी स्कूटी सुंदरनगर में सड़क किनारे लावारिस हालत में बरामद हुई है। फिलहाल, दूसरी स्कूटी की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर चोर कौन हैं? पंडोह को ही बार-बार निशाना क्यों बनाया जा रहा है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय में पंडोह में हुई अधिकांश चोरी की घटनाओं में चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे हैं। यही वजह है कि अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

क्षेत्रवासियों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए, ताकि क्षेत्र में लोगों का सुरक्षा पर भरोसा कायम रह सके।

उपप्रधान रोहित कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों ने अपनी-अपनी स्कूटियां और रात को घर के बाहर खड़ी की थीं।सुबह जब बाहर आकर देखा तो दोनों स्कूटियां गायब थीं।इसके बाद उन्होंने तुरंत सदर थाना मंडी में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...