ग्राउंड जीरो पर MLA सुधीर शर्मा, बोह पहुंच बेघर परिवारों को दी 25-25 हजार की फौरी राहत

--Advertisement--

शाहपुर  –  नितीश पठानियां 

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली बोह घाटी में दो दिन पहले बादल फटने से मची तबाही के बाद अब प्रभावितों के जख्मों पर मरहम लगाने की कवायद शुरू हो गई है।

धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनका दर्द साझा किया।

इस मुश्किल वक्त में त्वरित राहत प्रदान करते हुए विधायक ने अपनी ओर से प्रत्येक प्रभावित परिवार को 25,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है, ताकि वे अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा कर सकें।

गौरतलब है कि दो दिन पहले बोह घाटी में अचानक बादल फटने से प्रकृति ने भारी कहर बरपाया था। पहाड़ों से आए सैलाब और मलबे के तेज बहाव में कई मकान पल भर में ही बह गए।

जिन लोगों ने तिनका-तिनका जोडक़र अपना आशियाना बनाया था, वे चंद पलों में ही बेघर हो गए और अब उनके सामने रोजी-रोटी व सिर छिपाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

आपदा की इस भयावह तस्वीर को देखने के बाद विधायक सुधीर शर्मा ने घटना को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया।

उन्होंने पीडि़त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हर स्तर पर साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से भी कड़े शब्दों में अपील की है कि वह बिना किसी देरी के आपदा प्रभावितों की सुध ले।

शर्मा ने कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से राहत और बचाव कार्यों में तेजी लानी चाहिए और प्रभावित परिवारों के उचित पुनर्वास के लिए जल्द से जल्द विशेष आर्थिक पैकेज जारी करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...