चयन आयोग ने घोषित किए 4 श्रेणियों के पदों की परीक्षाओं के परिणाम

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

  • हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने ऑफसेट ऑपरेटर पोस्ट कोड-25007,
  • फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर पोस्ट कोड-25008,
  • फ्लाई ब्वॉय (ऑफसेट) पोस्ट कोड-25010
  • और लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी और सेरोलॉजी) पोस्ट कोड-25018 के पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्टों के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
  • इन सभी परीक्षाओं के परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
  • आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन चारों परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 3 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग के परिसर में आरंभ होगी,
  • जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
  • सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली: न्यांगल गांव में नाले का बहाव मुड़ने से तबाही, 15 घरों पर मंडराया खतरा; लोगों के खेत बहे

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश भारी बारिश के बीच जिला कांगड़ा...

सांगला वैली में बादल फटने से भारी तबाही, ITBP कैंप में घुसा मलबा; 5 करोड़ के नुकसान का अनुमान

हिमख़बर डेस्क  किन्नौर जनपद की सांगला वैली में बादल फटने...