अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ऑडिशन संपन्न, 816 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

--Advertisement--
चम्बा  –  भूषण गुरुंग 
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के चयन की ऑडिशन प्रक्रिया आज संपन्न हो गई।
अंतिम दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 192 कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए ऑडिशन दिया।
ऑडिशन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चंबा में आयोजित किए गए।
पांच दिनों तक चली इस चयन प्रक्रिया में जिला चम्बा के अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस वर्ष कुल 816 कलाकार ऑडिशन का हिस्सा बने यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने दी।
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के लिए ऑडिशन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा तथा मेरिट के आधार पर चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक मंच पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related