हिमख़बर डेस्क
- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने ऑफसेट ऑपरेटर पोस्ट कोड-25007,
- फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर पोस्ट कोड-25008,
- फ्लाई ब्वॉय (ऑफसेट) पोस्ट कोड-25010
- और लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी और सेरोलॉजी) पोस्ट कोड-25018 के पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्टों के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
- इन सभी परीक्षाओं के परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
- आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन चारों परीक्षाओं में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 3 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग के परिसर में आरंभ होगी,
- जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
- सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

