करुणामूलक स्वीकृत मामलों को 1 महीने के अंदर दी जाए नियुक्तियाँ – अजय कुमार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश भर के सैंकड़ों करुणामूलक आश्रित प्रदेशाअध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री से मिले इस दौरान संगठन मीडिया प्रभारी गगन कुमार, संगठन सचिव गुलशन कुमार और प्रदेश भर के सैंकड़ों करुणामूलक परिवार आज मौजूद रहे।

इस दौरान अजय कुमार ने करुणामूलक परिवारों के नोकरी के मामलों का जिक्र मुख्यमंत्री से किया और ये भी कहा कि समस्त विभागों के कैस सेक्रेटरी लेवल पर फंसे हुए है। सभी विभागों को आदेश दें की इन मामलों को जल्द निपटाया जाए ताकि लंबे समय से इन परिवारो को नौकरी से वंचित रखा गया है।

इन्हें नौकरी मुहैया हो सके क्योंकि यह परिवार लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं और इसी सरकार में कम से कम 3 साल तो इनको कार्यालय के चक्कर लगाते हो चुके हैं। करुणामूलक संघ ने माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष इन मांगों के सहित ज्ञापन भी सौंपा।

मुख्य मांगे :-

  • सरकार की नोटिफिकेशन दिनांक 8.10.2025 ( No.fin-F- (F)-1-1/2025 ) के तहत करुणामूलक मामलों में मिली छूट ओर आय सीमा 3 लाख फ्लैट के बाद स्क्रीनिंग पास किए हुए लगभग 1100 मामले विभिन्न विभागों,बोर्डों, निगमों ओर यूनिवर्सिटी के चयनित हुए हैं जो सेक्रेट्ररी लेवल या वित्त विभाग में फंसे हैं उन सबके टाइपिंग टेस्ट लिए जाएं और Class—C ओर Class-D में एक महीने के भीतर नियुक्तियां दी जाए।
  • रिजेक्ट केसों को कंसीडर करने के लिए सरकार द्वारा हाल ही में नोटिफिकेशन की गई है परंतु इस नोटिफिकेशन में आयसीमा को 3 लाख फ्लैट नहीं दर्शाया गया है आपसे निवेदन है कि 8.10.2025 No.fin-F-(F)-1/2025 की नोटिफिकेशन को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया जाए ताकि जो केस 3 लाख के दायरे में आ रहे हैं और पूर्व में रिजेक्ट हुए हैं उन्हें लाभ मिल सके।

इन मांगों को सुनकर माननीय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया की जल्द मांग पत्र पर कार्यवाही की जाएगी व जल्द परिवारों को नौकरी दी जाएगी और रिजेक्ट केसों के लिए भी फ्लैट 3 लाख आय सीमा पर विचार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क वियतनाम में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां...

हादसा या कुछ और: ज्वाली के देहरी में एक और युवक संदिग्ध मौत, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

ज्वाली - शिवू ठाकुर पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत...