शाहपुर: सारनू पुहाड़ा फोरलेन ब्रिज से गिरने से रेहलू निवासी व्यक्ति की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

देर रात हुआ हादसा, भरमौर से लौटते समय रास्ता भटकने के बाद हुआ दुर्घटनाग्रस्त

शाहपुर – नीतिश पठानियाँ 

हिमाचल प्रदेश में मंडी-पठानकोट फोरलेन पर शाहपुर के पास पुहाड़ा में खोली खड्ड पर बने पुल के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में मृत मिला। बताया जा रहा है व्यक्ति पुल से नीचे खड्ड में गिरा है, करीब 80 फीट की हाईट से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने शव देखा तो जांच पड़ताल शुरू हुई।

लोग इसे साजिश करार दे रहे हैं। लोगों ने वारदात के विरोध में फोरलेन पर प्रदर्शन किया व उचित जांच की मांग की। लोगों ने हाईवे पर हंगामा करते हुए पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

45 वर्षीय पवन कुमार पुत्र नीचू राम शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रेहलू के किला गांव का निवासी था। पवन कुमार मिस्त्री का कार्य करता था। पवन कुमार किसी काम से चंबा गया था। वहां से चंबा-शिमला रूट की बस से वापस लौटा था। उन्हें शाहपुर उतरना था, लेकिन वह गलती से पुहाड़ा में उतर गए।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि रात को पवन कुमार की घर में परिवार के सदस्यों से बात हुई है कि वह गलती से शाहपुर के बजाय दो किलोमीटर आगे पुहाड़ा में उतर गया है व वहां से अब पैदल आएगा। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। देर रात तक घर न पहुंचने पर स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह पुहाड़ा पुल के नीचे उनका शव पाया गया। ऐसे में कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

परिजनों की तलाश और शव बरामद

उधर शाहपुर बाजार में उनका बेटा पिता के आने का इंतजार कर रहा था। काफी देर तक संपर्क न होने और फोन बंद आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

पूरी रात खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुवार सुबह परिजनों को ब्रिज के नीचे पवन कुमार का शव मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विधायक ने त्वरित जांच के दिए आदेश

शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और फॉरेंसिक टीम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

“इस दुखद घटना से रेहलू पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।”ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...