15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

--Advertisement--

धर्मशाला, 13 जून – हिमखबर डेस्क

आपदा प्रबंधन की तैयारियों और विभिन्न विभागों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करने के उद्देश्य से 15 जून 2026 (सोमवार) को पूरे हिमाचल प्रदेश में व्यापक स्तर पर मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला कांगड़ा के विभिन्न उपमंडलों में यह अभ्यास सुबह 9:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक संचालित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान संभावित आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों, एजेंसियों एवं आपदा प्रबंधन तंत्र के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। अभ्यास के माध्यम से आपदा से निपटने की तैयारियों में मौजूद कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे।

उपायुक्त ने जिला के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभ्यास को गंभीरता और सकारात्मक दृष्टिकोण से लें तथा प्रशासन और संबंधित विभागों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास आपदा के समय जनहानि एवं नुकसान को कम करने तथा प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...