शिव मंदिर बैजनाथ में खीरगंगा घाट की सीढ़ियों पर मिला युवक का शव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बैजनाथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में खीरगंगा घाट की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान कुनाल निवासी वार्ड नंबर-2, बैजनाथ के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा युवक को अचेत अवस्था में पड़े देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।

थाना प्रभारी यादेश ठाकुर के बोल 

थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग युवक की असमय मृत्यु से स्तब्ध हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...