सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला में इसी सत्र से कानून की पढ़ाई

--Advertisement--

धर्मशाला में पांच वर्षीय बीकॉम-बीए एलएलबी, बार कांउसिल ऑफ इंडिया करेगी केंद्रीय विश्वविद्यालय का निरीक्षण

हिमखबर डेस्क

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में अब बीकॉम व बीए एलएलबी करने की सुविधा मिलेगी। इसी शैक्षणिक सत्र से कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों को पांच वर्षीय डिग्री कार्यक्रम में अध्ययन करने का मौका मिल पाएगा।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया बीसीआई की केंद्रीय टीम की ओर से इसी माह जून में केंद्रीय विवि धर्मशाला का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद फाइनल अप्रूवल मिलने पर 60-60 सीटों सहित धर्मशाला में ही पांच वर्षिय एकीकृत डिग्री प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।

इसमें छात्रों को बीकॉम व बीए के साथ ही बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री साथ में मिलेगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला सीयूएचपी में अब प्रदेश व देश भर के छात्रों को कानून की पढ़ाई का अवसर भी मिल पाएगा।

लंबे इंतजार के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने विश्वविद्यालय को कानून की कक्षाएं शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 यानी जुलाई से विश्वविद्यालय के धर्मशाला परिसर में विधि की पढ़ाई का शंखनाद हो जाएगा।

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के रजिस्ट्रार नरेंद्र कुमार सांख्यान ने बताया कि इसी शैक्षणिक सत्र में बीकॉम व बीए एलएलबी की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम इसी माह निरीक्षण के लिए आएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...