आवारा कुत्तों का आतंक: कुत्तों के हमले में 8 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला शहर के वार्ड नंबर-5 में आवारा कुत्तों के हमले से 8 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर चिंता जताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के समय एक प्रवासी परिवार की बच्ची अपने घर के समीप मौजूद थी। इसी दौरान वहां घूम रहे आधा दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने बच्ची को घेर लिया और शरीर के कई हिस्सों पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और सुबह सैर कर रहे नागरिक तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने डंडों और अन्य साधनों की मदद से कुत्तों को वहां से भगाया और बच्ची को उनके चंगुल से छुड़ाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल बच्ची की हालत पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष है। उनका कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने नगर निगम से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

नगर निगम ऊना आयुक्त पृथीपाल सिंह के बोल

उधर, नगर निगम ऊना के आयुक्त पृथीपाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही निगम की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों को चिन्हित कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने नागरिकों से भी सतर्क रहने तथा ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत नगर निगम को देने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...