नूरपुर में 290.24 ग्राम चिट्टे सहित चार लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

जिला पुलिस ने एनडीपीएस के दो मामलों में चार लोग गिरफ्तार किए हैं। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को एनडीपीएस के दो मामले दर्ज कर चार लोग गिरफ्तार किए हैं।

उन्होंने बताया कि पहले मामले के तहत नूरपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क को तोडऩे में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मीलवां में एक त्वरित कार्रवाई के दौरान सीआईए टीम नूरपुर ने एक सफेद रंग की होंडा अमेज कार की तलाशी लेकर 264.6 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत बरामद हेरोइन की यह खेप व्यावसायिक मात्रा की श्रेणी में आती है और इस मामले में मौके से पंजाब के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

दूसरे मामले में सीआईए टीम ने कंडवाल में तीन आरोपियों से 25.65 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद किया है जिसमें दो युवक व एक युवती है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस बारे थाना नूरपुर मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस इन मामलों में गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...