भूकंप को आधार मानकर 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज- अमित मैहरा

--Advertisement--

राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ अतिरिक्त उपायुक्त ने की टेबल टॉप एक्सरसाइज  

चम्बा – भूषण गुरुंग

अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने आज 15 जून को प्रस्तावित 10वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज के तहत राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से आयोजित वर्चुअल टेबल टॉप एक्सरसाइज में भाग लिया।

उन्होंने इस दौरान ज़िला में मेगा मॉक एक्सरसाइज के सफलता पूर्वक आयोजन से संबंधित तैयार की गई कार्य योजना की जानकारी भी रखी। टेबल टॉप एक्सरसाइज में ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संबद्ध विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित केंद्रीय सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

अमित मैहरा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 15 जून को राज्य स्तर पर भारी भूकंप को आधार मानकर एक मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ज़िला चंबा के सभी उपमंडलों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक दो चिन्हित स्थानों पर प्राकृतिक आपदा की स्थिति को आधार मानकर राहत एवं बचाब कार्यों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ज़िला मुख्यालय में चार विभिन्न स्थानों पर आपदा पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उपमंडल डलहौजी के तहत वन आगजनी को आधार मानकर अतिरिक्त रूप से सांय 6 से 9 बजे तक राहत एवं बचाव गतिविधियां संचालित की जाएगी।

अतिरिक्त उपायुक्त ने साथ में यह भी बताया कि मॉक ड्रिल के लिए स्टैजिंग एरिया राष्ट्रीय जल विद्युत निगम (एनएचपीसी) की विद्युत परियोजना चमेरा चरण-2 के हेलीपैड करियां में स्थापित किया जाएगा। मॉक ड्रिल में आपदा मित्र, एनसीसी, एनएसएस, एनबाईकेएस के स्वयंसेवी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों को शामिल किया जाएगा।

अमित मैहरा ने आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए सभी संबंधित हित धारक विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए ।

ये रहे उपस्तिथ

एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, पुलिस उपाधीक्षक बलदेव दत्त , उप आदेशक सीआईएसएफ पवन कुमार, ज़िला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कर्ण कुमार, उप मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी शुगल सिंह, सहायक आचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. विनोद भारद्वाज, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. करण हितेषी, वरिष्ठ प्रबंधक एनएचपीसी आलोक रंजन, सहायक अभियंता जल शक्ति दीपक भारद्वाज, लोक निर्माण दिनेश कुमार, विद्युत बोर्ड अमित ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय एवं हितधारक अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

भूकंप की संभावित पूर्व चेतावनी यह सेटिंग करें ऑन

अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने बताया कि भूकंप की संभावित पूर्व चेतावनी प्राप्त करने के लिए एंड्रॉयड फोन उपयोगकर्ता सेफ्टी एवं इमरजेंसी फीचर के अंतर्गत उपलब्ध अर्थक्वेक अलर्ट सेटिंग को अवश्य ऑन रखें। इससे भूकंप के दौरान आवश्यक सावधानियां अपनाने का अवसर मिल सकता है।

मॉक एक्सरसाइज के अंतर्गत यह रहेंगे सिमुलेशन स्थल 

ज़िला मुख्यालय चंबा 

ज़िला विकास कार्यालय (डीआरडीए) के समीप ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने की घटना,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मैहला के समीप भूकंप, चंबा-जोत मार्ग में मंगला के पास भूस्खलन, चंबा-तीसा मार्ग के तहत गत्ति घार के निकट भूस्खलन एवं बस दुर्घटना

उपमंडल सलूणी 

सलूणी बाजार में भूकंप, चकोली नाला में आकस्मिक बाढ़

उपमंडल तीसा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैरागढ़ के समीप बादल फटने की घटना, पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा के पास आकस्मिक बाढ़

उपमंडल डलहौजी

तहसील भवन डलहौजी के समीप वनाग्नि तथा पधर नाला बनीखेत में बादल फटने की घटना

उपमंडल भटियात

टिक्कर गला-लाहड़ू के समीप बादल फटने की घटना, किड्स कैंप स्कूल चुवाड़ी के पास भूकंप

उपमंडल भरमौर

पंचायत भवन सचूईं के पास वनाग्नि तथा सचूईं नाला में आकस्मिक बाढ़

उपमंडल पांगी

किलाड़ हेलीपैड में बादल फटने की घटना तथा लघु सचिवालय किलाड़ के पास आकस्मिक बाढ़

रात्रिकालीन मॉक एक्सरसाइज

उपमंडल डलहौजी के अंतर्गत सायं 6 से रात्रि 9:30 बजे तक खिरड़ी धार के समीप वनाग्नि को आधार मानकर आपदा पूर्वाभ्यास किया जाएगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...