आंगनवाड़ी सहायिका व क्रैच वर्कर/हेल्पर के साक्षात्कार 4 जुलाई व 7 जुलाई को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित ‘‘मिशन शक्ति-पालना योजना’’ के अंतर्गत क्रैच वर्कर/हेल्पर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा ‘‘समेकित बाल विकास सेवायें योजना’’ के अंतर्गत आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए बाल विकास द्रंग कार्यालय व एस.डी.एम. जोगिन्दरनगर कार्यालय में स्थानीय इच्छुक महिला उम्मीदवारों से सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग कुंदन हाजरी ने आज यहां पर दी।

उन्होंने बताया कि इन पदों को भरने के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना.) जोगिन्द्रनगर कार्यालय में 7 जुलाई, 2026 को व बाल विकास परियोजना अधिकारी, पधर कार्यालय में 4 जुलाई, 2026 को प्रातः 11 बजे साक्षात्कार लिए जाएंगे। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन अपने मूल दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत जोगिन्दरनगर के वार्ड नंबर-2 के लिए क्रैच वर्कर व क्रैच हेल्पर के एक-एक पद, ग्राम पंचायत नोहली के आंगनवाड़ी केन्द्र बटधार व भराड़ू के आंगनवाड़ी केन्द्र भौरा लिए आंगनवाड़ी सहायिका के क्रमशः

  • एक-एक पद, ग्राम पंचायत धमच्याण के आंगनबाड़ी केन्द्र खरयाण में आंगनवाड़ी सहायिका का एक पद,
  • ग्राम पंचायत सिलग के आंगनवाड़ी केन्द्र चैहड़ में आंगनवाड़ी सहायिका का एक पद भरे जाएंगे।
  • इन पदों लिए उम्मीदवारों को 30 जून सायं 5 बजे तक अपने आवेदन-पत्र अपेक्षित दस्तावेजों सहित संबंधित कार्यालयों में जमा कराने होंगे।

आंगनवाड़ी सहायिका व क्रैच वर्कर की शैक्षणिक योग्यता 12वीं व क्रैच हेल्पर के लिए 10वीं पास

आंगनवाड़ी सहायिका व क्रैच वर्कर की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं तथा क्रैच हेल्पर के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। महिला उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष से मध्य होनी चाहिए। प्रार्थी संबंधित आंगनवाड़ी/ क्रैच केन्द्र के फीडर एरिया/परिवार सूची, हिमाचल का स्थाई निवासी होनी चाहिए। प्रार्थी की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन के साथ यह दस्तावेज वांछित रहेंगे

  • उन्होंने बताया कि इच्छुक महिला उम्मीदवार को आवेदन-पत्र पर पद व योजना का नाम (मिशन शक्ति व आईसीडीएस) और केन्द्र का नाम साफ शब्दों में लिखा होना अनिवार्य है।
  • संपर्क के लिए आवेदन में अपना मोबाइल नंबर अवश्य लिखें।
  • शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण-पत्र (10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर आदि), फीडर एरिया/सर्वेक्षण में शामिल होने का प्रमाण-पत्र (संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जारी),
  • परिवार रजिस्टर की छायाप्रति एवं पारिवारिक बेरोजगारी प्रमाण-पत्र (आंगनवाड़ी सहायिका हेतु),
  • आय प्रमाण-पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, अनुभव प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे।
  • यदि हों तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे।
  • विशेष श्रेणी प्रमाण-पत्र जैसे अनाथ, परित्यक्ता, विधवा, तलाकशुदा, एकल नारी, स्टेट होम की प्रवासिनी, बिना पुत्र/भाई के अन्याओं हेतु प्रमाण-पत्र, अपंगता प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...