रिटायरमेंट से 5 दिन पहले संजय गुप्ता को दिया मुख्य सचिव का औहदा, पहले थे कार्यवाहक मुख्य सचिव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को बड़ी सौगात दी है। रिटायरमेंट से 5 दिन पहले उन्हें प्रदेश के मुख्य सचिव पद का औहदा मिला है।

संजय गुप्ता अब तक कार्यवाहक मुख्य सचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे लेकिन मंगलवार को जारी अधिसूचना में सरकार ने उन्हें नियमित रूप से हिमाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया।

सरकार की ओर से यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। संजय गुप्ता अतिरिक्त मुख्य सचिव (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं हाउसिंग) का भी जिम्मा सम्भाल रहे थे। ये कार्यभार अब आईएएस अधिकारी अमरजीत सिंह को दिया गया है।

संजय गुप्ता को अक्टूबर 2025 में राज्य सरकार ने कार्यवाहक मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी। दिलचस्प बात यह है कि संजय गुप्ता 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। ऐसे में रिटायरमेंट से महज पांच दिन पहले उन्हें नियमित मुख्य सचिव का तोहफा मिला है।

हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि सरकार उन्हें सेवा विस्तार देगी या नहीं। उनकी रिटायरमेंट के बाद वरिष्ठता के लिहाज से केके पंत अगले मुख्य सचिव की दौड़ में सबसे आगे हैं।

बता दें कि 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता का जन्म 5 जून 1966 को हुआ था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है।

अपने लंबे प्रशासनिक करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वे चेयरमैन, प्रधान सचिव, सचिव, प्रबंध निदेशक, निदेशक, अतिरिक्त आयुक्त, संयुक्त सचिव, अतिरिक्त उपायुक्त और उपमंडलाधिकारी जैसे कई पदों पर कार्य कर चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...