अंबाला में चंबा के 30 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; गांव में पसरा मातम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला चंबा के उपमंडल डलहौजी के धार गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब अंबाला से 30 वर्षीय युवक अरुण कुमार की हत्या की खबर पहुंची। परिवार के उज्ज्वल भविष्य और बच्चों की खुशियों के लिए प्रदेश से बाहर कमाने गए अरुण अब कभी वापस नहीं लौटेंगे।

हरियाणा के अंबाला में अज्ञात हमलावरों ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बलेरा पंचायत के धार गांव निवासी अरुण कुमार जसूर के एक ट्रक मालिक के पास चालक के रूप में कार्यरत थे।

शनिवार को वह अंबाला के थाना मोड़ा क्षेत्र के पास अपने ट्रक में सामान लेकर हाईवे की ओर रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने ट्रक रुकवाया और कथित तौर पर लूटपाट के इरादे से उस पर हमला कर दिया। जब अरुण ने अपराधियों का विरोध किया, तो उन्होंने उन पर घातक हमला कर दिया, जिससे अरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

वहीं, रविवार को अंबाला में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि अरुण कुमार अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी, दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशे के खिलाफ पंचायत का बड़ा फैसला! चिट्टा तस्कर पकड़वाने पर मिलेगा ₹5100 का इनाम

हिमखबर डेस्क नशे के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...

पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

हिमखबर डेस्क बहडाला में एक प्रवासी युवक पर उसकी पत्नी...

नौकरी की ज्वाइनिंग के लिए जा रहे थे, नेरवा में अचानक चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़

हिमखबर डेस्क नेरवा के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह उस...