बिना कोचिंग नवोदय परीक्षा पास कर कफोटा की हिमानी चौहान बनी प्रेरणा, 5वीं में भी रही ब्लॉक टॉपर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और कठिन परिश्रम से सफलता हासिल की जा सकती है, इसका जीवंत उदाहरण कफोटा क्षेत्र की होनहार छात्रा हिमानी चौहान ने प्रस्तुत किया है।

राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला (GPCS) कफोटा से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाली और वर्तमान में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GSSS) कफोटा में कक्षा छठी की छात्रा हिमानी आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

हाल ही में घोषित सत्र 2025-26 की पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में हिमानी ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर शिक्षा खंड कफोटा में ब्लॉक टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हिमानी बचपन से ही पढ़ाई और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में बेहद प्रतिभाशाली रही हैं। पहली कक्षा में प्रवेश से पहले ही वह हिंदी और अंग्रेज़ी के कठिन अध्यायों को शानदार उच्चारण के साथ पढ़ लेती थीं।

उनकी यही विलक्षण प्रतिभा आगे चलकर निरंतर उपलब्धियों का आधार बनी। पढ़ाई के साथ-साथ भाषण, कार्ड मेकिंग, राइटिंग और रीडिंग प्रतियोगिताओं में भी हिमानी ने ब्लॉक और जिला स्तर पर कई पुरस्कार हासिल किए हैं। उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें कम उम्र में ही अलग पहचान दिलाई है।

बिना कोचिंग पास की जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा

हिमानी की सबसे ताज़ा और बड़ी उपलब्धि जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) की प्रवेश परीक्षा में शानदार चयन होना है। खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी महंगे कोचिंग संस्थान की मदद के यह सफलता हासिल की।

उनकी माता, जो घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं, ने स्वयं बेटी की तैयारी करवाई। मात्र 12 से 15 दिनों की सीमित लेकिन सटीक तैयारी और हिमानी की कुशाग्र बुद्धि ने इस कठिन परीक्षा को आसान बना दिया।

बचपन से IAS बनने का सपना

हिमानी का सपना भविष्य में एक उत्कृष्ट IAS अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। बेटी के इस बड़े लक्ष्य को लेकर परिवार ने भी हर कदम पर उसका उत्साह बढ़ाया। सीमित संसाधनों के बावजूद हिमानी ने अपने मजबूत इरादों और मेहनत के दम पर सफलता की नई मिसाल कायम की है।

हिमानी अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता के अनुशासन, त्याग और कफोटा स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकाओं के मार्गदर्शन को देती हैं।

उनकी उपलब्धि आज पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने हिमानी और उनकी माता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशे के खिलाफ पंचायत का बड़ा फैसला! चिट्टा तस्कर पकड़वाने पर मिलेगा ₹5100 का इनाम

हिमखबर डेस्क नशे के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...

पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

हिमखबर डेस्क बहडाला में एक प्रवासी युवक पर उसकी पत्नी...

नौकरी की ज्वाइनिंग के लिए जा रहे थे, नेरवा में अचानक चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़

हिमखबर डेस्क नेरवा के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह उस...