हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के चलते तीन दिन की छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, केंद्र सरकार के आदेशों के बाद अब प्रदेश में बकरीद की छुट्टी की तारीख भी बदल दी गई है।
दरअसल, हिमाचल प्रदेश में तीन चरण में 26, 28 और 30 मई को छुट्टी है हालांकि, इसमें सरकार ने दुविधा को दूर किया है। जिन जिन इलाकों में मतदान होगा, वहीं पर छुट्टी होगी।यानी तीन दिन की छुट्टी नहीं मिलेगी।

सुक्खू सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पंचायत चुनाव के चलते केवल मतदान वाले दिनों में ही संबंधित क्षेत्रों में पेड हॉलीडे घोषित किया है। यह छुट्टी सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों पर लागू होगी।
साथ ही दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। सुक्खू सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी राज्य में किसी अन्य स्थान पर कार्यरत हैं, लेकिन पंचायत चुनाव में मतदान का अधिकार रखते हैं, उन्हें वोट डालने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जा सकता है।

इसके लिए संबंधित प्रीसाइडिंग ऑफिसर से मतदान करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। मुख्य सचिव संजय गुप्ता की तरफ से जारी किए गए हैं।
ईद की छुट्टी की भी तारीख बदली
उधर, केंद्र सरकार ने बकरीद की छुट्टी में बदलाव किया था औऱ अब हिमाचल सरकार ने भी आदेश जारी किए हैं। पहले, 27 मई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) की सरकारी छुट्टी थी लेकिन अब 27 मई की जगह 28 मई (गुरुवार) को गजटेड हॉलीडे रहेगा। राज्यपाल गर्वनर कविंद्र गुप्ता ने यह नोटिफिकेशन जारी की है।

