महंगाई की मार से आमजन परेशान, महिलाओं का घर चलाना हुआ मुश्किल : रेणु बजवारिया

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली 

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया ने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस सिलेंडर और खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों ने हर परिवार का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। रेणु बजवारिया ने कहा कि आज गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

महंगाई के कारण घर चलाना कठिन होता जा रहा है, वहीं महिलाओं पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है क्योंकि घर का पूरा बजट संभालने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होती है।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों ने गरीब परिवारों की रसोई पर सीधा असर डाला है और कई परिवारों के लिए दो वक्त का भोजन जुटाना भी चुनौती बन गया है।

उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही बेरोजगारी की समस्या गंभीर बनी हुई है, ऐसे में बढ़ती महंगाई लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल, डीज़ल, गैस सिलेंडर तथा आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

रेणु बजवारिया ने कहा कि केंद्र सरकार को गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए जनहितकारी नीतियां बनानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क वियतनाम में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां...

हादसा या कुछ और: ज्वाली के देहरी में एक और युवक संदिग्ध मौत, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

ज्वाली - शिवू ठाकुर पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत...